Corruption – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sat, 22 Nov 2025 05:44:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Corruption – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 राहुल की आलोचना: 272 लोगों में कई भाजपा सदस्य, भ्रष्टाचार के आरोपी : कांग्रेस https://demo.theshikshanews.com/raahul-kee-aalochana-272-logon-mein-kaee-bhaajapa-sadasy-bhrashtaachaar-ke-aaropee-kaangres/ https://demo.theshikshanews.com/raahul-kee-aalochana-272-logon-mein-kaee-bhaajapa-sadasy-bhrashtaachaar-ke-aaropee-kaangres/#respond Sat, 22 Nov 2025 05:44:13 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5812 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिन ‘तथाकथित’ 272 प्रतिष्ठित लोगों ने उनकी आलोचना की है,उनमें से कई का संबंध भाजपा तथा आरएसएस से है और कई पर भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर एक पोस्ट में शुक्रवार को कहा कि श्री गांधी ने पूरे सबूतों और तथ्यों के साथ भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ की बात कही थी लेकिन उस मामले को राजनीतिक महत्वाकांक्षा करार देते हुए जिन तथाकथित प्रतिष्ठित 272 नागरिकों ने श्री गांधी को गलत ठहराते हुए खुला पत्र लिखा है इनमें कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं और कई भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
पार्टी ने आरोप लगाया कि इन प्रतिष्ठित लोगों में ज्यादातर का संबंध भाजपा तथा आरएसएस से है इसलिए उन्होंने लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में एकजुट होने की बजाय लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे लोगोंं के हित में दिलचस्पी दिखायी है।
पार्टी ने कहा कि लगभग 272 ‘प्रतिष्ठित’ आवाज़ें अचानक सामने आकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साध रही हैं, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ देशव्यापी वोट चोरी का पर्दाफ़ाश करने की हिम्मत कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंहासन की नींव हिला दी है।
कांग्रेस ने सवाल किया कि इन तथाकथित प्रतिष्ठित लोगों ने श्री गांधी के दावों के खिलाफ ही आवाज क्यों उठाई और इस मामले में पेश ‘वोट चोरी’ के स्पष्ट सबूतों को नज़रअंदाज़ क्यों किया है।
पार्टी का कहना है कि इन तथाकथित प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों में कुछ विवेकानंद फ़ाउंडेशन और इंडिया फ़ाउंडेशन से जुड़े हैं। इनमें से कई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप रहे हैं लेकिन आज भाजपा से जुड़ते ही सब कुछ साफ़ हो सकता है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/raahul-kee-aalochana-272-logon-mein-kaee-bhaajapa-sadasy-bhrashtaachaar-ke-aaropee-kaangres/feed/ 0
गाजियाबाद पूर्व नगर आयुक्त अब्दुल समद पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज! https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/ https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/#respond Fri, 08 Aug 2025 07:17:51 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4695 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। सपा सरकार में ताकतवर अफसरों में शुमार और आजम खां के करीबी रहे पूर्व आईएएस अफसर अब्दुल समद पर बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद नगर आयुक्त रहते हुए अब्दुल समद ने अपनी आय से 113% अधिक खर्च किया।
उन्होंने कुल 2.62 करोड़ की आय दिखाई, जबकि खर्च किए 5.59 करोड़ रुपये।
वर्ष 2022 में खुली जांच के आदेश दिए गए थे। आय से अधिक संपत्ति मामले में मांगे गए प्रमाण, नहीं दिया संतोषजनक जवाब
विजिलेंस को लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़ और बनऊ में संपत्तियों की जानकारी भी मिली
सपा शासनकाल में मनमानी:
नगर आयुक्त रहते अब्दुल समद ने कई विवादित फैसले लिए। डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, कंप्यूटर आदि की खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। भाजपा शासित क्षेत्र होने के कारण उनके फैसलों का विरोध भी हुआ।
विधानसभा में माफी मांग चुके हैं:
मार्च 2023 में यूपी विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन के मामले में उन्हें रात 12 बजे तक कैद की सजा दी थी। यह मामला 2004 में कानपुर में तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई से दुर्व्यवहार का था।
शासन की अनुमति के बाद अब विजिलेंस ने आगरा सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच रिपोर्ट एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा के निर्देशन में तैयार की गई थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/gaajiyaabaad-poorv-nagar-aayukt-abdul-samad-par-bhrashtaachaar-ka-mukadama-darj/feed/ 0