concludes – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 10 Dec 2025 17:02:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg concludes – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 वाराणसी चिल्ड्रन लिट्रेचर फेस्टिवल – सीजन 5 का भव्य आयोजन सम्पन्न https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/ https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/#respond Wed, 10 Dec 2025 17:02:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6004 NCR TODAY. Khabariya. Varanasi। दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी के प्रांगण में आयोजित चिल्ड्रन लिट्रेचर फेस्टिवल – सीजन 5 का भव्य समापन आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्रतिष्ठित लेखकों एवं कथावाचकों के तिलक एवं पारंपरिक स्वागत के साथ किया गया।
मुख्य आयोजन हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में सम्पन्न हुआ, जहाँ शैक्षणिक विभागाध्यक्ष श्रीमती मुनमुन सेनगुप्ता, शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती रोली मानखंड, स्कूल के चीफ लर्नर एवं डायरेक्टर सिद्धार्थ राजगढ़िया, तथा डायरेक्टर श्रीमती रुचिका राजगढ़िया की गरिमामयी उपस्थिति में उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन सत्र के पश्चात हनुमान जी पर आधारित आह्वान नृत्य ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। फेस्टिवल में आमंत्रित सभी लेखकों एवं कथा-वाचकों को विद्यालय की ओर से पुस्तकों के रूप में स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
फेस्टिवल के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर एवं चीफ लर्नर सिद्धार्थ राजगढ़िया के साथ एक विशेष पॉडकास्ट सत्र भी आयोजित किया गया। इस वार्ता में उन्होंने कहानी कहने की परंपरा, आधुनिक शिक्षा में साहित्य की भूमिका और बच्चों में मूल्यों के संवर्धन पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
दिनभर चले विविध कथा-वाचन सत्रों में देश के सुप्रसिद्ध कथा-वाचक उत्सव में शामिल हुए
विनय त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका नवलगढ़िया, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, उमेश कबीर, कर्नल डॉ. बिपिन किशोर, श्रीमती सुष्मिता बनर्जी, विश्वनाथ गोकरण, डॉ. आभा ठाकुर, श्रीमती रीति सान्याल, डॉ. रति शंकर त्रिपाठी, ललित शर्मा, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव, दीपेश, सौरभ, श्रीमती आस्था घोषाल, श्रीमती अल्का मिश्रा, श्रीमती आकांक्षा चौरसिया, सुअंजलि मंदानी, श्रीमती भूमिका, श्रीमती सुष्मिता सिंह, श्रीमती सोनल शर्मा, सुसोना सरकार, श्रीमती नीलू दीक्षित, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती स्मृति मिश्रा, काशी विश्वनाथ।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/vaaraanasee-childran-litrechar-phestival-seejan-5-ka-bhavy-aayojan-sampann/feed/ 0