campaign – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 12 Oct 2025 15:59:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg campaign – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के जरिए भरेंगे जोश https://demo.theshikshanews.com/modee-enadeee-kaaryakartaon-se-karenge-sanvaad-mera-booth-sabase-majaboot-abhiyaan-ke-jarie-bharenge-josh/ https://demo.theshikshanews.com/modee-enadeee-kaaryakartaon-se-karenge-sanvaad-mera-booth-sabase-majaboot-abhiyaan-ke-jarie-bharenge-josh/#respond Sun, 12 Oct 2025 15:59:37 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5331 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे बिहार में एनडीए के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही वह ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
इसके साथ कार्यकर्ता अपने सुझाव पीएम मोदी के साथ नमो ऐप के जरिए साझा कर सकते हैं। सुझाव देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से नमो ऐप के माध्यम से संवाद करने का सीधा मौका भी मिल सकता है।
पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।”
उन्होंने आगे लिखा, ”मेरा आग्रह है, आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूंगा।”
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए और इंडी गठबंधन चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ही गठबंधन प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा वे जनता को लुभाने के लिए कई बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर घमासान मचा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे फेज में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/modee-enadeee-kaaryakartaon-se-karenge-sanvaad-mera-booth-sabase-majaboot-abhiyaan-ke-jarie-bharenge-josh/feed/ 0
बिहार में अपने झूठे प्रचार अभियान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिएः भाजपा https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/#respond Fri, 10 Oct 2025 05:46:35 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5307 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि राहुल गांधी को बिहार में अपने झूठे प्रचार अभियान के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिहार में घूम-घूमकर वोट चोरी के झूठे आरोप लगाए और उन्होंने विशेष पुर्ननिरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया था।
हमने तब भी कहा था कि राहुल गांधी एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को बिहार चुनाव आयोग और वहां के अधिकारियों ने सूची सार्वजनिक की है। ये सूची स्पष्ट करती है कि कांग्रेस और आरजेडी के एक भी कार्यकर्ता ने, एक भी बूथ लेवल एजेंट ने बिहार में फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट पर एक भी अपील नहीं की है। इस जीरो अपील के आधार पर हम कह सकते हैं कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में उन्हें कोई विरोधाभास नहीं दिखा है।
इससे यह भी स्पष्ट होता है कि जो मुद्दा राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में बनाने का प्रयास किया था, वो जमीन पर कोई मुद्दा है ही नहीं। यह राहुल गांधी के झूठे प्रचार का पूरी तरह से पर्दाफ़ाश करता है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि जो मुद्दा राहुल गांधी उठाते हैं, उसमें न राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को विश्वास होता है और न ही कांग्रेस की बिहार यूनिट को। बिहार के अंदर राहुल गांधी का ये प्रोपेगेंडा पूरी तरह झूठा साबित हुआ। राहुल गांधी को बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।
26/11 आतंकी हमले के सवाल पर प्रदीप भंडारी ने कहा कि आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार थी लेकिन उन्हें रोका गया। पी. चिदंबरम को जवाब देना होगा कि यूपीए सरकार के अंदर वो कौन नेता था, जिसने 26/11 आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर हमारी सेना और वायुसेना को हमला करने से रोका था। इसका जवाब सोनिया गांधी को भी देना चाहिए क्योंकि उस समय वो यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री से भी अधिक शक्तिशाली थी। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय हितों से ऊपर राजनीतिक हितों को आगे रखा है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-apane-jhoothe-prachaar-abhiyaan-ke-lie-raahul-gaandhee-ko-maaphee-maanganee-chaahieh-bhaajapa/feed/ 0