brother absconding – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 10 Jul 2025 16:51:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg brother absconding – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 नामी कंपनी के नकली ब्रेक शू बनाने वाला एक गिरफ्तार, भाई फरार https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95-%e0%a4%b6/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95-%e0%a4%b6/#respond Thu, 10 Jul 2025 16:51:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=4187 NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस व कंपनी के अधिकृत एजेंट की शिकायत पर नामी कंपनी के नकली ब्रेक शू बनाने वाले फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई के साथ सेवा धाम मंदिर के पास मकान में नकली ब्रेक शू बनाने की फैक्टरी चला रहा था।
पुलिस को मौके से 762 पीसे ब्रेक शू, बनाने का सामान और उपकरण बरामद हुए है। दिल्ली के संत नगर बुराड़ी निवासी रविंद्र सिंह ए एस के ऑटोमोटिव लिमिटेड कंपनी करोल बाग के अधिकृत एजेंट है। उन्होंने बताया कि कंपनी टू और थ्री व्हीलर के लिए ब्रेक शू बनाती हैं। कंपनी ने उन्हें नकली ब्रेक शू बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर रखा है। उन्होंने बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र स्थित सेवा धाम मंदिर के पास कंपनी के नाम से नकली ब्रेक शू बनाए जाने की सूचना मिल रही थी।
पुलिस उनके साथ मंगलवार को महामाया कुंज कालोनी में सेवाधाम मंदिर के पास एक मकान में छापेमारी की। मकान में कंपनी के नाम से बना गए नकली ब्रेक शू बरामद हुए। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक मनोज शर्मा निवासी बलबीर नगर शाहदरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई अमित शर्मा के साथ मिलकर ब्रेक शू बनाता है और सस्ते दामों में बेच देता है। पुलिस को मौके से 762 ब्रेक शू और उन्हें बनाने का सामान व उपकरण बरामद हुआ है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके फरार भाई की तलाश की जा रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95-%e0%a4%b6/feed/ 0