Bihar Assembly elections – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 11 Nov 2025 16:21:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Bihar Assembly elections – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में करीब 69 प्रतिशत मतदान https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-chunaav-ke-doosare-aur-antim-charan-mein-kareeb-69-pratishat-matadaan/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-chunaav-ke-doosare-aur-antim-charan-mein-kareeb-69-pratishat-matadaan/#respond Tue, 11 Nov 2025 16:21:24 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5740 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Patna। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग तीन करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से करीब 69 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 1,302 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
आज के मतदान में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम में बंद किया, उनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिजेन्द्र प्रसाद यादव,डा. प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, श्रीमती लेशी सिंह,नीतीश मिश्रा, सुनील कुमार पिंटू,सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, विजय कुमार मंडल,मोहम्मद जमा खान,प्रमोद कुमार, कृष्ण नंदन पासवान,कृष्ण कुमार ऋषि,शीला मंडल, महाबली सिंह, दुलालचंद गोस्वामी,श्रेयसी सिंह, राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता, अनिल कुमार, हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी और समधन ज्योति देवी समेत के अन्य महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।
इसी तरह महागठबंधन से जिन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया, उनमें पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव , पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, अब्दुल जलील मस्तान,बीमा भारती, कौशल यादव, पूर्णिमा यादव,राजेश राम, अजीत शर्मा, समेत अन्य शामिल हैं।
इन सबके साथ ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान भी दूसरे दौर के चुनावी अखाड़े में जोर आजमाइश के लिए उतरे थे।
दूसरे चरण के चुनाव में राजग के घटक भाजपा के 53, जदयू के 44, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के 15,राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के 04 प्रत्याशी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के छह प्रत्याशी अखाड़े में उतरे थे। वहीं महागठबंधन के घटक राजद के 71, कांग्रेस के 37, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सात,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्सर्ववादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के 06, भारतीय कम्युनिट पार्टी (भाकपा) के चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। मोहिनियां सुरक्षित सीट पर राजद ने श्वेता सुमन को चुनावी दंगल में उतारा था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया। राजद ने यहां निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सासंद छेदी पासवान के पुत्र रवि शंकर पासवान को समर्थन दिया था। वहीं सुगौली सीट पर मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया था।वीआईपी ने यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर भारती को समर्थन दिया था।प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 120 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 121 सीटों पर प्रथम चरण के तहत 06 नवंबर को चुनाव संपन्न हुआ था। पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज कर राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया था।दूसरे चरण का मतदान आज शाम छह बजे संपन्न हो गया। 14 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-chunaav-ke-doosare-aur-antim-charan-mein-kareeb-69-pratishat-matadaan/feed/ 0
बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे मतदान, इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे : सीईसी ज्ञानेश कुमार https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-14-laakh-pharst-taim-votar-karenge-matadaan-is-baar-90712-poling-booth-honge-seeeesee-gyaanesh-kumaar/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-14-laakh-pharst-taim-votar-karenge-matadaan-is-baar-90712-poling-booth-honge-seeeesee-gyaanesh-kumaar/#respond Tue, 07 Oct 2025 03:06:47 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5264 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे। शहरी क्षेत्रों में 13,911 और ग्रामीण क्षेत्रों में 76,801 बूथ होंगे। 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार के चुनाव मतदाताओं के लिए सुगम और सरल होंगे। पूरी चुनावी मशीनरी तत्परता के साथ मतदाताओं के साथ खड़ी रहेगी। कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 24 जून को शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी हुई और सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई। एक अगस्त से एक सितंबर तक आपत्ति और दावे के लिए समय दिया गया। पात्रता के परीक्षण के बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई। यह सूची भी सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची में अगर कोई गलत रह गई है तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है। अगर किसी का नाम छूटा है तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है।
बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-mein-14-laakh-pharst-taim-votar-karenge-matadaan-is-baar-90712-poling-booth-honge-seeeesee-gyaanesh-kumaar/feed/ 0
बिहार विधानसभा का चुनावी विगुल बजा, दो चरणों में होगा चुनाव https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-ka-chunaavee-vigul-baja-do-charanon-mein-hoga-chunaav/ https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-ka-chunaavee-vigul-baja-do-charanon-mein-hoga-chunaav/#respond Mon, 06 Oct 2025 16:30:09 +0000 https://www.khabariya.com/?p=5251 6 और 11 नवंबर को मतदान, मतगणना 14 नवंबर को

NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को कराये जायेंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही राज्य में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर पहले चरण में और 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में राज्य के मध्यवर्ती क्षेत्र की सीटों और दूसरे चरण में नेपाल और पड़ोसी राज्यों से लगे क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

The Chief Election Commissioner (CEC) of India, Shri Gyanesh Kumar addressing a Press Conference to announce the schedule for Bihar Legislative Assembly Elections 2025, in New Delhi on October 06, 2025.

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छह नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन 17 अक्टूबर तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी और नाम 20 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन 20 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
श्री कुमार ने बताया कि दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 14 नवंबर को की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही बिहार में आज से आदर्श चुनाव संहिला लागू हो गयी है। इस चुनाव में राज्य के कुल 7.42 करोड़ मतदाता 90712 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
आयोग चुनाव व्यवस्था संभालने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों, अन्य पर्यवेक्षकों , दो लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों समेत साढे आठ लाख कर्मियों की तैनाती करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ विवेक जोशी तथा सुखबीर सिंह संधु के अलावा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज छह राज्यों और केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा की जो बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के साथ 11 नवंबर को कराये जाएंगे।
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट, झारखंड की घाटशिला, तेलंगान की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन , मिजोरम की दम्पा और ओडिशा की नौपाड़ा सीट तथा जम्मू-कश्मीर कीबडगाम और नगरोटा सीटों के उप चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।
बिहार में इस बार कुल 7.42 करोड़ मतदाताओं में 3.92 करोड़ पुरुष तथा 3.50 करोड़ महिलाएं हैं। राज्य में पहली बार मतदाता बने 18 से 19 वर्ष की आयु के युवाओं की संख्या 14.01 लाख है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7.20 लाख और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता 4.04 लाख हैं। सौ वर्ष से अधिक उम्र के करीब 14 हजार मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1725 तथा सैन्य बलों के मतदाताओं की संख्या 1.63 लाख है। बीस से 29 वर्ष आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1.63 करोड़ है। आयोग ने बताया कि इस चुनाव के लिए 90,712 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। इनमें से 76,801 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष 13,911 शहरी क्षेत्रों में होंगे। प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या औसतन संख्या 818 होगी और सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जायेगी।
एक हजार तीन सौ पचास मॉडल मतदान केंद्र होंगे और 1044 केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं को दिया जायेगा। इसके अलावा 38 केंद्रों की कमान युवा तथा 292 केंद्रों का संचालन दिव्यांग करेंगे।आयोग ने मतदान केंद्रों तक पहुंच को सुगम, सहज और सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। हर मतदान केंद्र पर पोल वॉलंटियर, हेल्प डेस्क, पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था रहेगी।
दियारा क्षेत्र के करीब 250 मतदान केंद्रों पर पुलिस के घुड़सवार दस्ते गश्त लगायेंगे जबकि 197 मतदान केंद्रों पर गश्ती दल नौकाओं से जायेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार में सभी राजनीति दलों, मतदाताओं और मीडिया के लोगों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता या उम्मीदवार को किसी तरह की धमकी या उन्हें दबाव में लेने की हरकत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। श्री कुमार ने बिहार में 22 साल बाद मतदाता ‘शुद्धीकरण’ की प्रकिया की सफलता में सहयोग के लिए राज्य के मतदाताओं , राजनीतिक दलों , 90 हजार से अधिक , 243 मतदाता पंजीकरण अधिकारियों , 38 जिला चुनाव अधिकारियों और मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ साथ राजनीतिक दलों के एक लाख से अधिक बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा, ”बिहार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिये अन्य राज्यों को एक रास्ता दिखाया है।” आयोग ने मतदताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया जिस पर वे जरूरत पड़ने पर सहायता मांग सकते हैं। इसके अलावा आयोग के एकीकृत ऐप के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार की पक्की मतदाता सूची में अब भी जिन पात्र लोगों के नाम छूट गये हैं वे नामांकन की तिथि के दस दिन पूर्व तक अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी के पास विधिवत दावा करना पड़ेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/bihaar-vidhaanasabha-ka-chunaavee-vigul-baja-do-charanon-mein-hoga-chunaav/feed/ 0