arrested – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Tue, 06 Jan 2026 14:04:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg arrested – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 तलवार बांटने वाला पिंकी चौधरी बेटे समेत गिरफ्तार https://demo.theshikshanews.com/talavaar-baantane-vaala-pinkee-chaudharee-bete-samet-giraphtaar/ https://demo.theshikshanews.com/talavaar-baantane-vaala-pinkee-chaudharee-bete-samet-giraphtaar/#respond Tue, 06 Jan 2026 14:04:24 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6075 हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर जिम्मेदारी ली थी, दस आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके

NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। तलवार बांटकर दहशत फैलाने के मुख्य आरोपी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उसके बेटे को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले में 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके। पिंकी चौधरी पर गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने की भी तैयारी है। हिंदू रक्षा दल ने शालीमार गार्डन स्थित कार्यालय पर 29 दिसंबर को खुलेआम तलवारें बांटी थीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली।
कार्यकर्ता तलवार और फरसे के साथ गलियों में भी घूमे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ तलवार बरामद कर कपिल, श्याम यादव, अरुण जैन, रामपाल, अमित सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र बघेल, उजाला सिंह, अमित अरोरा व मोहित कुमार को गिरफ्तार किया था।
पिंकी चौधरी और उसके बेटे समेत करीब 15 अन्य आरोपी फरार हो गए। फरारी के दौरान पिंकी के दो वीडियो सामने आए, जिनमें वह शासन-प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ और तेज कर दी। मंगलवार को पुलिस ने पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र व उसके बेटे हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है। तलवार बांटने के मामले में पुलिस ने सात सीएलए व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
परिवार को परेशान न करने की मांग मंगलवार को पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर पिंकी की बेटी व परिजनों संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हिंदूवादी लोगों के परिवार उनसे पहले से ही परेशान रहते हैं। पुलिस उन्हें और परेशान कर रही। इसलिए हमें चाहें जो भी सजा दें, लेकिन परिवार को दूर रखा जाए। सोमवार को बेटियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें दिन भर थाने में हिरासत में रखा।
हालांकि, पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि हिरासत में किसी को नहीं लिया गया था, पूछताछ के लिए ही बुलाया था। इसी से सुराग मिला।
गुंडा ऐक्ट में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी झुग्गियों में रहने वाले लोगों को रोहिंग्या बताकर झुग्गियों में आग लगा देने के मामले में पिंकी चौधरी को एक बार पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उस समय गुंडा ऐक्ट में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। अब तलवार बांटने के बाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने फिर से सख्त रुख अपनाया है। एसपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पिंकी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुंडा एक्ट में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/talavaar-baantane-vaala-pinkee-chaudharee-bete-samet-giraphtaar/feed/ 0