Amidst discussions – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Mon, 05 Jan 2026 11:49:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Amidst discussions – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मोदी से मिले योगी,भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति https://demo.theshikshanews.com/uttar-pradesh-mein-mantrimandal-vistaar-kee-charchaon-ke-beech-modee-se-mile-yogeebhent-kee-raam-mandir-kee-pratikrti/ https://demo.theshikshanews.com/uttar-pradesh-mein-mantrimandal-vistaar-kee-charchaon-ke-beech-modee-se-mile-yogeebhent-kee-raam-mandir-kee-pratikrti/#respond Mon, 05 Jan 2026 11:49:36 +0000 http://www.khabariya.com/?p=6064 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में श्री योगी प्रधानमंत्री को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर रहे हैं।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक साल का समय शेष रह गया है और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका पाथेय ‘नये उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सदैव नवीन ऊर्जा का संचार करता है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी श्री मोदी से मुलाकात की। श्री गुप्ता ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ‘शिष्टाचार भेंट’ में लद्दाख में जन कल्याण, मुख्य विकास प्राथमिकताओं, अवसंरचना, कनेक्टिविटी, पर्यटन और समावेशी विकास पर चर्चा की।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/uttar-pradesh-mein-mantrimandal-vistaar-kee-charchaon-ke-beech-modee-se-mile-yogeebhent-kee-raam-mandir-kee-pratikrti/feed/ 0