agra – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Sun, 26 Oct 2025 12:35:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg agra – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 आगरा-सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार ट्रक से भिड़ी, मुख्य आरक्षी सहित दो की मौत, 5 घायल https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/#respond Sun, 26 Oct 2025 12:35:50 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5489 NCR TODAY. Khabariya. Agra।  उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में थाना निबोहरा की पुलिस टीम गुमशुदगी के एक दर्ज मामले में दबिश देकर राजस्थान से वापस लौट रही थी। आगरा जयपुर हाईवे पर पुलिस टीम की प्राइवेट कार हाईवे पर ट्रक से टकराने पर कार चालक सहित मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। टीम के उप निरीक्षक गौरव कुमार और पीड़ित परिवार के सदस्यों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को आगरा के थाना क्षेत्र फतेहपुर सीकरी अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे जयपुर हाईवे पर ग्राम चौमांशाहपुर, रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास कार अचानक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह और चालक देव पुत्र मंगल सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत 05 लोग घायल हुए। जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विगत दिनों आगरा के थाना निबोहरा में महिला की गुमशुदगी के मामले में उसकी बारामदगी हेतु पुलिस एक प्राइवेट अर्टिगा कार से राजस्थान के सूरतगढ़ गए हुए थे और दविश देने के बाद वापस आगरा आ रहे थे।
एस एच ओ फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने बताया कि घटना में थाना निबोहरा में तैनात मुख्य आरक्षी गौरव प्रताप सिंह की मृत्यु हो गई है। इसी थाने के उप निरीक्षक गौरव कुमार सहित पांच अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/aagara-sadak-haadase-mein-pulis-teem-kee-kaar-trak-se-bhidee-mukhy-aarakshee-sahit-do-kee-maut-5-ghaayal/feed/ 0
तेज रफ्तार कार ने कई को रौंदा,पांच मरे,सात घायल https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-kaar-ne-kaee-ko-raundapaanch-maresaat-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-kaar-ne-kaee-ko-raundapaanch-maresaat-ghaayal/#respond Sat, 25 Oct 2025 07:36:52 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5470 NCR TODAY. Khabariya. Agra। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के न्यू आगरा इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोग घायल हाे गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि नगला बूढ़ी के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंद दिया जिसमें से एक महिला बबली समेत पांच की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक डिलीवरी बॉय भानु प्रताप भी शामिल है। हादसे के वक्त भानु प्रताप पार्सल डिलीवरी करके वापस लौट रहा था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। सभी मृतकों के शवों के पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी। कार ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी उसके बाद कई लोगों को रौंदते हुए फिर से डिवाइडर से टकरा गई और कार रुक गई। बेकाबू कार ने पहले डिलीवरी बॉय भानु प्रताप को रौंदा उसके बाद एक वृद्ध की मौत में शोक व्यक्त करने के लिए कुछ लोग सड़क के किनारे बैठे थे और कार ने उनको भी रौंद दिया। हिट एंड रन केस में मौके पर सात लोग घायल हुए हैं जिनको सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डिलीवरी बॉय भानु प्रताप, एक महिला बबली इसके अलावा कमल, कृष्णा और बंटेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल राहुल और गोलू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त चालक नशे में था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/tej-raphtaar-kaar-ne-kaee-ko-raundapaanch-maresaat-ghaayal/feed/ 0