aag – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Wed, 30 Apr 2025 04:28:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg aag – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 ममता ने हकीम-वर्मा को किया फोन, होटल में लगी आग की घटना की ली जानकारी https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/#respond Wed, 30 Apr 2025 04:27:26 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1021 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. कोलकाता। कोलकाता में मंगलवार की रात लगी आग के बाद बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापौर फिरहाद हकीम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को फोन करके घटना के बारे में जानकारी ली, इस घटना में तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।


सूत्रों ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद सुश्री बनर्जी ने तुरंत श्री हकीम और श्री५ वर्मा को फोन किया और दोनों को बचाव अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होटल में ठहरे कई बाहरी राज्यों के आगंतुकों के परिवारों से तुरंत संपर्क करने का निर्देश दिया और कहा कि जख्मी लोगों का उचित उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। सुश्री बनर्जी नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के लिए इस समय दीघा में हैं
गौरतलब है कि मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार में फलपट्टी मछुआ के पास स्थित ऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 बजे आग लग गई। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और आपातकालीन टीमों ने कई लोगों को बचाया है।”
शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्य रूप से तीन अस्पतालों में भेजा गया है, जिनमें कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल हैं। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
मौके पर पहुंचे कोलकाता पुलिस के आयुक्त ने कहा, “अगर कोई लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियां भेजी गईं। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। ज्यादातर पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मंगलवार देर रात घटनास्थल पर मौजूद श्री हकीम ने संवाददाताओं को बताया, “आग दूसरी मंजिल पर लगी और जल्दी ही इमारत की दूसरी मंजिलों तक फैल गई। एक फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर आने की उम्मीद है और उनकी जांच के बाद ही आग लगने का सही कारण पता चल पाएगा।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/feed/ 0
कोलकाता में ऋतुराज होटल आग, 14 की मौत, कई घायल https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8b%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%86/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8b%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%86/#respond Wed, 30 Apr 2025 04:21:28 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1017 खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. कोलकाता। कोलकाता मध्य के बड़ाबाजार में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और लोग घायल हो गई।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मंगलवार रात ऋतुराज होटल में आग लग गई। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं कई लोगों को आपातकालीन टीमों ने बचा लिया है।” मौके पर पहुंचे कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने कहा, “परिसर में घना धुआं भर गया और अधिकांश पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई। छत से कूदकर भागने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

श्री वर्मा ने कहा, “अगर कोई लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर दस दमकल गाड़ियां भेजी गईं। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी दमकल ने आग पर काबू पा लिया। बचाव कार्य अभी भी जारी है।


गौरतलब है कि यह होटल सेंट्रल एवेन्यू और बिधान सरानी को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है और यह काफी भीड़भाड़ वाला मार्ग है। महापौर फिरहाद हकीम ने मंगलवार रात को ही घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आग दूसरी मंजिल पर लगी और तेज़ी से इमारत की दूसरी मंजिलों तक फैल गई। दमकलकर्मी फिलहाल प्रभावित इलाकों को ठंडा करने में लगे हैं, ताकि बचाव अभियान सुरक्षित तरीके से जारी रखा जा सके। एक फॉरेंसिक टीम के घटनास्थल पर आने की उम्मीद है, और उनकी जांच के बाद ही आग का सही कारण पता चल पाएगा।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8b%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%86/feed/ 0