18 killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Mon, 03 Nov 2025 16:17:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg 18 killed – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 तेलंगाना: सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत, 15 घायल https://demo.theshikshanews.com/telangaana-sarakaaree-bas-aur-trak-kee-takkar-mein-18-logon-kee-maut-15-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/telangaana-sarakaaree-bas-aur-trak-kee-takkar-mein-18-logon-kee-maut-15-ghaayal/#respond Mon, 03 Nov 2025 16:17:59 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5623 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Hyderabad। तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सरकारी बस और बजरी से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद 18 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला मंडल में मिर्ज़ागुडा के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और बजरी से लदे एक ट्रक आमने सामने टकरा गए। यह बस लगभग 70 यात्रियों को लेकर बस तंदुर इलाके से हैदराबाद जा रही थी। ट्रक पर लदी बजरी के बस पर गिरने से आगे की छह सीटें पर बैठी सवारियां पूरी तरह से कुचल गईं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
घायलों को इलाज के लिए चेवेल्ला के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चेवेल्ला-विकाराबाद मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है।
राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्थिति की पूरी जानकारी देते रहने के साथ राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। श्री रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को तुरंत हैदराबाद पहुँचाया जाए और उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/telangaana-sarakaaree-bas-aur-trak-kee-takkar-mein-18-logon-kee-maut-15-ghaayal/feed/ 0
श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर में घुसी, 18 की मौत, कई घायल https://demo.theshikshanews.com/shraddhaaluon-se-bharee-bas-khade-trelar-mein-ghusee-18-kee-maut-kaee-ghaayal/ https://demo.theshikshanews.com/shraddhaaluon-se-bharee-bas-khade-trelar-mein-ghusee-18-kee-maut-kaee-ghaayal/#respond Sun, 02 Nov 2025 16:18:07 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5587 NCR TODAY. Khabariya. Webvarta. Jodhpur। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी इलाके में रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर में घुसी। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मतोड़ा थाना क्षेत्र की बताई गई है, जहां तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवल्स और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने सड़क को खाली करवाकर ट्रैफिक बहाल किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर जिले के कोलायत तीर्थ दर्शन के लिए गई थी। वापसी के दौरान मतोड़ा के पास सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में बस जा घुसी। बस में सवार ज्यादातर यात्री दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 से 4 यात्री घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एसएमएस और एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फलोदी अस्पताल भिजवाया है।
मतोड़ा थाना अधिकारी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब बस तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। मौके पर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एम्बुलेंस टीमों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गैस कटर की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
दुर्घटना ने पूरे जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ा दी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी जयपुर से तुरंत जोधपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उन्होंने यह निर्णय लिया। विधायक जोशी ने एमडीएम अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित से फोन पर बात कर सभी घायलों को तुरंत और उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से घायलों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के दर्द में साझेदार हैं तथा हर घड़ी उनके साथ खड़े रहेंगे।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/shraddhaaluon-se-bharee-bas-khade-trelar-mein-ghusee-18-kee-maut-kaee-ghaayal/feed/ 0