Uncategorized – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com ( A Unit OF NCR Today News Paper Group ) Thu, 30 Oct 2025 16:07:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://demo.theshikshanews.com/wp-content/uploads/2025/05/cropped-Khabariya-Logo-Samal-32x32.jpg Uncategorized – खबरिया.com https://demo.theshikshanews.com 32 32 इस वर्ष अमेरिका से 2790 और ब्रिटेन से 100 भारतीय नागरिक वापस भेजे गये: विदेश मंत्रालय https://demo.theshikshanews.com/is-varsh-amerika-se-2790-aur-briten-se-100-bhaarateey-naagarik-vaapas-bheje-gaye-videsh-mantraalay/ https://demo.theshikshanews.com/is-varsh-amerika-se-2790-aur-briten-se-100-bhaarateey-naagarik-vaapas-bheje-gaye-videsh-mantraalay/#respond Thu, 30 Oct 2025 16:07:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5539 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। इस वर्ष अब तक अमेरिका से 2790 और ब्रिटेन से 100 भारतीय नागरिक वापस भेजे गए हैं। ये भारतीय नागरिक इन देशों में अवैध रूप से रह रहे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में बताया कि अमेरिका से 2790 और ब्रिटेन से 100 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष जनवरी से अब तक 2790 से अधिक भारतीय नागरिक ऐसे हैं जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे अवैध रूप से वहां रह रहे थे और हमने उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की और वे वापस लौट आए। यह कल तक की स्थिति है। ब्रिटेन की ओर से इस वर्ष लगभग 100 भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि के बाद वापस भेजा गया है।” उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले नागरिकों के खिलाफ इस वर्ष के शुरू से ही कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कार्रवाई के तहत बीच-बीच में भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। ब्रिटेन में भी बड़े स्तर पर आव्रजन विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/is-varsh-amerika-se-2790-aur-briten-se-100-bhaarateey-naagarik-vaapas-bheje-gaye-videsh-mantraalay/feed/ 0
चाबाहर बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंधों में भारत को मिली छह महीने की छूट : विदेश मंत्रालय https://demo.theshikshanews.com/chaabaahar-bandaragaah-par-amerikee-pratibandhon-mein-bhaarat-ko-milee-chhah-maheene-kee-chhoot-videsh-mantraalay/ https://demo.theshikshanews.com/chaabaahar-bandaragaah-par-amerikee-pratibandhon-mein-bhaarat-ko-milee-chhah-maheene-kee-chhoot-videsh-mantraalay/#respond Thu, 30 Oct 2025 15:58:21 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5536 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर चल रही कवायद के बीच चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंध के मामले में भारत को अमेरिका से बड़ी तात्कालिक राहत मिली है जिसमें अमेरिका ने बंदरगाह के संचालन पर लगाये गये प्रतिबंधों में छह महीने की छूट दे दी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमें बंदरगाह पर लागू अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी गई है।’’
अमेरिका ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र की ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को लेकर लगायी गई पाबंदियों के मद्देनजर भारत के चाबाहार बंदरगाह के संचालन को लेकर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। भारत ने इस बंदरगाह को संचालन के लिए दस वर्ष के लिए लीज पर लिया हुआ है।
अमेरिका ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके संचालन पर 29 सितम्बर से जुर्माना लगाया जायेगा। बाद में कहा गया कि ये प्रतिबंध एक महीने बाद यानी 27 अक्टूबर से लागू होंगे। अब भारत को छह महीने यानी आगामी अप्रैल तक प्रतिबंधों में छूट दे दी गयी है।
भारत के लिए यह बंदरगाह अफगानिस्तान, मध्य एशिया और पूर्वी रूस तक व्यापार के लिए सुगम मार्ग प्रदान करता है।
इस बंदरगाह को लेकर भारत और ईरान के बीच 2016 में समझौता हुआ था।
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान भी भारत को चाबहार बंदरगाह के मामले में छूट दी गयी थी।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बारे में पूछे गये सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं। दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं।’’
रूस की तेल कंपनियों पर अमेरिका के प्रतिबंधों से जुड़े सवाल पर श्री जायसवाल ने कहा कि हम इन प्रतिबंधों के प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं।
रूस से तेल की खरीद पर भारत के दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा कि भारत बाजार के उथल पुथल भरे माहौल में अपने 140 करोड़ लोगों को सस्ते तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के रूख पर पर कायम है तथा राष्ट्रीय हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/chaabaahar-bandaragaah-par-amerikee-pratibandhon-mein-bhaarat-ko-milee-chhah-maheene-kee-chhoot-videsh-mantraalay/feed/ 0
पूरण कुमार की मौत दलितों के सम्मान का मामला है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें : राहुल https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/ https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/#respond Wed, 15 Oct 2025 05:17:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5342 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi/Chandigarh। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत एक परिवार के सम्मान का मामला नहीं है, बल्कि यह सभी दलितों के सम्मान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कुमार का मनोबल तोड़ने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके साथ सुनियोजित भेदभाव किया जाता रहा। आईपीएस अधिकारी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
उनकी यह टिप्पणी राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के कुछ घंटों बाद आई है। इससे पहले सरकार ने रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया था।
कुमार (52) ने कथित तौर पर आठ पन्नों का अंतिम नोट छोड़ा था जिसमें हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और अब स्थानांतरित रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर ‘‘जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार’’ का आरोप लगाया गया है।
गांधी सुबह कुमार की पत्नी एवं हरियाणा की वरिष्ठ नौकरशाह अमनीत पी. कुमार, उनकी दो बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे और अंतिम संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को संदेश है कि आपने इन दोनों बेटियों से जो वादा किया है उसे पूरा करें और उनके पिता का अंतिम संस्कार होने दें और यह ‘तमाशा’ बंद करें।’’
परिवार ने अब तक पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि ‘‘… इस परिवार पर दबाव खत्म करें’’ नोट में जिन अधिकारियों का जिक्र है उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गांधी ने कहा, ‘‘आप उन्हें गिरफ्तार करें।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है, उन्होंने कहा कि परिवार एक सीधा-सा संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘और यह सही भी है। वे कह रहे हैं कि उन्हें सम्मान चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का अपना वादा पूरा नहीं किया है।
गांधी ने कहा, ‘‘एक दुखद घटना हुई है। वह एक सरकारी अधिकारी थे और मुख्यमंत्री ने परिवार को व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी और मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’

लगभग एक घंटे तक परिवार के साथ रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह मामला 10 या 15 दिन का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कई साल से अधिकारी का मनोबल गिराने, उनके करियर और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित भेदभाव किया जा रहा था।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि हर दलित भाई-बहन के सम्मान का मामला है। गांधी ने कहा, ‘‘दलित भाइयों और बहनों को गलत संदेश दिया जा रहा है… कि आप चाहे कितने भी सफल क्यों न हो जाएं, अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया और कुचला जा सकता है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि कुमार का करियर खत्म करने की कोशिश की गई, जिसके कारण उन्होंने अपनी जान दे दी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उनके निधन के बाद उन्हें सम्मान दें। अगर आप सम्मान नहीं देंगे, तो यह हमें स्वीकार्य नहीं है।’’
कुमार 2001 बैच के अधिकारी थे। उन्हें अधिकारियों के अधिकारों, वरिष्ठता और अन्य मुद्दों से जुड़े मामलों में अपने हस्तक्षेप के लिए जाना जाता था। वह हाल में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में महानिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे।
उनकी पत्नी हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं। सात अक्टूबर को कुमार अपने घर में मृत पाए गए थे और घटना के वक्त वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में थीं।
गांधी ने एक ‘‘झूठे मामले’’ का भी ज़िक्र किया। गांधी का संकेत रोहतक में एक शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कराने की ओर था, जिसमें ठेकेदार ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने पूरण कुमार के नाम पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी (जब वह वहां तैनात थे)। सुशील कुमार को हाल में गिरफ्तार किया गया था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/pooran-kumaar-kee-maut-daliton-ke-sammaan-ka-maamala-hai-pradhaanamantree-mukhyamantree-turant-kaarravaee-karen-raahul/feed/ 0
खेती पर चर्चा : पीएम मोदी ने किसानों से की खास बातचीत, दिए कई अहम सुझाव https://demo.theshikshanews.com/khetee-par-charcha-peeem-modee-ne-kisaanon-se-kee-khaas-baatacheet-die-kaee-aham-sujhaav/ https://demo.theshikshanews.com/khetee-par-charcha-peeem-modee-ne-kisaanon-se-kee-khaas-baatacheet-die-kaee-aham-sujhaav/#respond Sun, 12 Oct 2025 16:04:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=5334 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित विशेष कृषि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं, जिन्होंने कृषि से जुड़ी अपनी उपलब्धियां और अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने किसानों से कृषि उत्पादन, नई तकनीकों और फसल विविधता के महत्व के बारे में चर्चा की। उन्होंने किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री ने किसानों को आय बढ़ाने और अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बनाने के कई सुझाव दिए। उन्होंने फसलों की गुणवत्ता सुधारने, उचित बीज और तकनीक के उपयोग से बेहतर पैदावार प्राप्त करने पर जोर दिया।
इसके अलावा, उन्होंने मत्स्य उद्योग और अन्य कृषि-आधारित उद्योगों में भी किसानों को निवेश और नवाचार करने की सलाह दी, ताकि उनकी आय में सुधार हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
किसानों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की, जिनसे उन्हें कृषि कार्यों में प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।
पीएम मोदी ने किसानों को खेती में गुणवत्ता, उत्पादन और नवाचार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्यातोन्मुखी फसलें उगानी चाहिए, जिससे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़े और भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का उदाहरण देते हुए कहा कि ये योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता और फसल उत्पादन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि सतत खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों का पालन करने से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि कृषि व्यवसाय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं और युवा किसानों को विशेष रूप से प्रेरित किया कि वे कृषि नवाचार और तकनीकी समाधान अपनाकर अपने क्षेत्र में अग्रणी बनें।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/khetee-par-charcha-peeem-modee-ne-kisaanon-se-kee-khaas-baatacheet-die-kaee-aham-sujhaav/feed/ 0
व्यंग्य- मैंने खंगाल ही लिया जादूगर दोस्त का झोला https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/#respond Tue, 17 Jun 2025 04:19:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3860 अजय औदीच्य
आज सुबह-सुबह मेरा जादूगर दोस्त कंधे पर झोला लटकाए भागता हुआ सा मेरे घर आया और आते ही बोला.. यार, शौचालय कहां है? मुझे जोर से लगी है। मैंने ऊपर वाले कमरे से लगे बाथरूम की ओर इशारा कर दिया। उसके शौचालय जाते ही मेरे मन में खयाल आया कि जब तक वह हल्का हो, क्यों न उसके झोले को खंगाल लिया जाए क्या पता कितने डॉलर छिपाकर रखे हों! मैंने जैसे ही झोला उठाया, उसका ‘हल्का वजन’ देख मैं चौंक पड़ा। झोले में हाथ डालते ही सबसे ऊपर जादूगर दोस्त की मास्टर डिग्री रखी मिली। हाथ और अंदर डाला तो कुछ वे फोटो मिले, जो उसकी गरीबी के दिनों में विदेशी सैर वाले थे। झोले में एक और फोटो मिला, जिसमें बाबा गोरखनाथ, स्वामी विवेकानंद और गुरु श्रीनानक देव जी आपस में धर्म-चर्चा कर रहे थे। एक वह फोटो भी मिला, जिसमें नाली में पाइप डालकर एक खोखे वाला चाय बना रहा था। जादूगर दोस्त के झोले में विदेशों से लाए गए काले धन का ब्यौरा भी रखा था और उन लोगों के बैंक खातों की लिस्ट भी, जिनमें 15-15 करोड़ रुपए भेजे गए थे। झोले में रखे दस्तावेजों को देख मेरा कौतूहल बढ़ रहा था। मैंने सोचा, क्यों न झोला पलटकर एक बार में ही सब देख लूं। झोला पलटा तो तमाम कारनामों की जानकारी लम्बी लिस्ट के तौर पर रखी देखी। साथ ही दो हजार रुपए का एक नोट भी रखा था। दस्तावेजों में नोटबंदी से टूटी कमर वाले आतंकियों के फोटो भी निकले। उन किसानों की फेहरिस्त भी रखी मिली, जिनकी आमदनी दोगुनी हो चुकी है। उन विपक्षी नेताओं की सूची भी झोले से निकली, जो जादुई वॉशिंग मशीन में धुलकर एकदम सफेद हो चुके हैं। सबसे खास लिस्ट डीजल-पैट्रोल और खाने-पीने के सामान की मिली, जिनकी साल-दर साल कीमतें कम हुई हैं। गजब बात यह है कि झोले में संदूर की एक डिबिया भी मिली, जिसमें जादूगर दोस्त का फोटो चिपका हुआ था। मैंने सोचा कि जब इतना कुछ सामान है तो इसमें केयर्स फंड का हिसाब-किताब भी रखा होगा। यकीन मानिये.. झोले में ऐसा कुछ भी नहीं था।  मैं झोले से निकले सामान को देख ही रहा था, तभी जादूगर दोस्त बाथरूम से निकलकर आ धमका।  मैं उसे देख हक्का-बक्का रह गया।  मेरा मजाक उड़ाते हुए जादूगर दोस्त बोला.. देख ले-देख ले, कितना सोना और पैसा रखा है झोले में? मैंने कौतूहलवश अपने दोस्त से पूछ ही लिया कि ये सब तूने झोले में क्यों रखा हुआ है?  मेरे सवाल पर जादूगर दोस्त के आंसू झलक उठे। बोला.. यार, वायदा किया है तो एक न एक दिन झोला लेकर जाना ही होगा। तब इन यादों के अलावा अपने साथ और क्या होगा? मैंने पूछा- ये सिंदूर की डिबिया क्यों रख रखी है? जादूगर दोस्त ने सामान समेटकर झोले में रखा और यह कहते हुए चलता बना कि सिंदूर के बारे में अब कभी मत पूछना।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।

सभार

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/feed/ 0
टैगोर के पैतृक मकान में तोड़फोड़ पर भाजपा का बंगलादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b/#respond Mon, 16 Jun 2025 16:54:05 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3848 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi । नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के बंगलादेश स्थित पैतृक मकान में तोड़फोड़ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने यहां सोमवार को प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि बंगलादेश के सिराजगंज जिले में स्थित श्री टैगोर का घर अब एक संग्रहालय है। रविवार को एक विवाद के बाद भीड़ ने वहां तोड़-फोड़ की थी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b/feed/ 0
प्रियंका गांधी ने बिहार में लिंगानुपात में गिरावट को लेकर राजग सरकार पर साधा निशाना https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/#respond Mon, 09 Jun 2025 15:35:16 +0000 http://www.khabariya.com/?p=3724 NCR TODAY. Khabariya. New Delhi  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार में कथित तौर पर सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किये जाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह इस बात का संकेत है कि राज्य की ”डबल इंजन” सरकार ”महिलाओं के लिए खतरनाक” साबित हो रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर मीडिया की एक खबर का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किया, जिसमें कहा गया कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट 2022 के अनुसार, बिहार में जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात 891 है, इसके बाद महाराष्ट्र (906), तेलंगाना (907), हरियाणा (909) और उत्तराखंड (910) का स्थान है।
प्रियंका ने कहा, ”बिहार में प्रति 1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। 2020 में यह अनुपात 964 था जो कि 2021 में घटकर 908 हुआ और 2022 में मात्र 891 रह गया।”
उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है?
प्रियंका ने कहा, ”एक तरफ महिलाओं पर लगातार हो रही बर्बरता और दूसरी तरफ लिंगानुपात के मामले में देश में सबसे खराब स्थिति इस बात का संकेत है कि बिहार का ‘डबल इंजन’ महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/feed/ 0
मणिपुर में सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गये https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 15 May 2025 04:05:40 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1217 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए।


यह जानकारी भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार रात दी। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खेंगजॉय तहसील के अंतर्गत न्यू समतल गांव के पास एक उग्रवादी समूह के सशस्त्र कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने बुधवार को एक अभियान शुरू किया।
सेना ने कहा, “अभियान के दौरान संदिग्ध कैडरों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गये। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0
गवई बने भारत (supreme court) के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-supreme-court-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%8c%e0%a4%a6/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-supreme-court-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%8c%e0%a4%a6/#respond Wed, 14 May 2025 15:48:16 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1214 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। न्यायमूर्ति बी आर गवई ने बुधवार को भारत (supreme court) के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। इससे पहले न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन दलित समुदाय से पहले सीजेआई बने थे। (CJI) न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। गवई ने हिंदी में शपथ ली। उन्होंने सीजेआई संजीव खन्ना की जगह ली है जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। न्यायमूर्ति बी आर गवई को 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल छह महीने से अधिक समय का होगा और वह 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बार एंड बेंच को दिए साक्षात्कार में गवई ने कहा था कि मैं हमेशा सामाजिक और आर्थिक न्याय का पक्षधर रहा हूं। उन्होंने बताया कि न्यायपालिका में लंबित मामलों की संख्या को कम करना और निचली अदालतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में है।


न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट (supreme court) से लेकर निचली अदालतों तक लंबित मामलों की समस्या को प्राथमिकता से हल करना चाहता हूं। उच्च न्यायालयों का बुनियादी ढांचा बेहतर है, लेकिन निचली अदालतों में अब भी समस्याएं हैं। उन्होंने माना कि उनका कार्यकाल केवल छह महीनों का है, इसलिए वे कोई बड़े वादे नहीं करना चाहते, लेकिन जो भी कर सकें, व्यावहारिक रूप से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में मामलों की सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया लंबित मामलों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अभी दो दिन गैर-महत्वपूर्ण मामलों और एक दिन नियमित मामलों के लिए होता है, जिससे नियमित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगी न्यायाधीशों के साथ इस पर चर्चा करेंगे और व्यावहारिक समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।
हाल ही में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर कैश बरामद होने के मामले पर टिप्पणी करते हुए गवई ने कहा कि 900 न्यायाधीशों में से ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम है, लेकिन इतनी भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। जनता हमारे ऊपर भरोसा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इन-हाउस जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की प्रक्रिया को तय नियमों के तहत ही देखेंगे। केंद्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिशों पर निर्णय में हो रही देरी को लेकर न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि वे सरकार के साथ संवाद स्थापित कर लंबित नियुक्तियों को जल्द से जल्द निपटाना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता जरूरी है, लेकिन इसके साथ योग्यता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अगर कोई न्यायाधीश के परिवार से है, लेकिन योग्य है, तो केवल संबंध के कारण उसे नकारा नहीं जा सकता। न्यायमूर्ति गवई ने माना कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में दलित प्रतिनिधित्व तय करने के लिए पदोन्नत किया गया था। उन्होंने कहा कि विविधता से यह फायदा होता है कि विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले न्यायाधीश समाज की जमीनी हकीकतों को बेहतर समझते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम हाईकोर्ट कॉलेजियमों से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों, खासकर महिलाओं को प्राथमिकता देने की अपील कर रहा है।
गवई ने कहा कि कोई भी न्यायाधीश आलोचनाओं से प्रभावित होकर निर्णय नहीं लेता है। एक न्यायाधीश को केवल अपने विवेक और कानून के आधार पर फैसला करना चाहिए, न कि आलोचनाओं के डर से। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया नहीं देखता। मैं न इंस्टाग्राम पर हूं, न एक्स पर। अगर आपका विवेक कहता है कि आप सही हैं, तो किसी की आलोचना से डरने की जरूरत नहीं है।
पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में शुरू की गई तकनीकी पहल को जारी रखने की बात करते हुए गवई ने कहा कि हम इसे आगे बढ़ाते रहेंगे। हमारे पास एक अनुभवी तकनीकी अधिकारी है जो एनआईसी से हैं और नई सुविधाओं पर काम कर रहे हैं। न्यायमूर्ति गवई ने साफ कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी सरकारी पद को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सीजेआई पद छोड़ने के बाद कोई सरकारी पद नहीं स्वीकार करूंगा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-supreme-court-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%8c%e0%a4%a6/feed/ 0
अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में FIR के आदेश https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af/#respond Wed, 14 May 2025 15:01:48 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1211 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. ग्रेटर नोएडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट हुआ सख्त, मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश 173(4) BNS की धारा के तहत गौतमबुद्धनगर एसीजेएम सेंकेंड की कोर्ट ने दिया आदेश।

एक सप्ताह के अंदर सूरजपुर थाना पुलिस कोर्ट को कार्रवाई से कराएगी अवगत। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट आदेश प्राप्त होने के बाद कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af/feed/ 0
अब हाईकोर्ट के जजों के कार्यों का अब होगा मुल्यांकन https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Wed, 14 May 2025 14:57:24 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1208 चिंता: ‘हाईकोर्ट के कई जज लेते हैं अनावश्यक ब्रेक’, झारखंड से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली. रांची। सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा के मामले में झारखंड के चार लोगों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ ने उच्च न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई पूरी होने के बाद भी लंबे समय तक फैसला सुरक्षित रखने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जजों के परफॉर्मेंस का भी ऑडिट हो।
खंडपीठ ने कहा, “कुछ न्यायाधीश बहुत परिश्रम करते हैं, लेकिन कुछ न्यायाधीश बार-बार अनावश्यक ब्रेक लेते हैं। कभी कॉफी ब्रेक, कभी लंच ब्रेक तो कभी कोई और ब्रेक।


वे लगातार लंच ब्रेक तक क्यों काम नहीं करते? हम हाईकोर्ट के जजों को लेकर कई शिकायतें सुन रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसे गंभीरता से देखने की आवश्यकता है।
हम कैसा परफॉर्मेंस कर रहे हैं और हमारा न्यायिक आउटपुट क्या है, इसका मूल्यांकन जरूरी है। अब समय आ गया है कि परफॉर्मेंस-ऑडिट हो।”
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले आजीवन कारावास सजा प्राप्त झारखंड के चार अभियुक्तों ने अपनी अपील में कहा था कि वे अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। उनका आरोप था कि उनकी आपराधिक अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बावजूद, दो से तीन वर्षों तक निर्णय सुरक्षित रखा गया है।
कोर्ट ने कहा, “ऐसे मामले यह दर्शाते हैं कि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए अनिवार्य दिशानिर्देशों की आवश्यकता है, ताकि दोषियों या विचाराधीन कैदियों को ऐसा न लगे कि उन्हें न्याय मिलने की गारंटी नहीं है। इस प्रकार की याचिकाएं बार-बार दायर नहीं होनी चाहिए।”
हालांकि, इस मामले में 5 मई को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि इन चारों मामलों में अब निर्णय सुना दिया गया है।
तीन मामलों में दोषियों की अपील स्वीकार कर ली गई, जबकि चौथे मामले में मतभेद के चलते उसे दूसरी पीठ को सौंपा गया।
सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान देश के सभी उच्च न्यायालयों से जानकारी मांगी थी कि 31 जनवरी 2025 या उसके पहले के कौन-कौन से मामले हैं, जिनमें सुनवाई पूरी करने के बावजूद अब तक फैसला सुनाया नहीं गया है।
इसके बाद, 9 मई को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से यह भी जानकारी मांगी कि फैसले कब सुनाए गए और कब उन्हें कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई जुलाई महीने में निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता फौजिया शकील ने अदालत में पक्ष रखा।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
सतर्कता विभाग ने ओडिशा में सरकारी धन के गबन के आरोप में पांच वन अधिकारियों को किया गिरफ्तार https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Wed, 14 May 2025 05:58:15 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1202 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. भुवनेश्वर। ओडिशा प्रदेश के सतर्कता विभाग ने वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान कालाहांडी दक्षिण वन प्रभाग की ‘प्रतिपूरक वनीकरण योजना’ के 80 लाख की सरकारी धनराशि के गबन के आरोप में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा सतर्कता विभाग के सूत्रों के अनुसार, कालाहांडी दक्षिण वन प्रभाग के जयपटना रेंज में योजना के तहत सरकारी धन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के संबंध में विश्वसनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी। ओडिशा सतर्कता विभाग के 25 अधिकारियों की चार टीमों द्वारा योजना के तहत वृक्षारोपण का सत्यापन किया गया। जयपटना रेंज के भीतर कई वृक्षारोपण स्थलों पर गहन गणना की गई। गणना में पांच स्थलों पर वृक्षारोपण कार्य में काफी कमी और धन की हेराफेरी का पता चला। जांच में आगे पता चला कि वृक्षारोपण के धन को कई फर्जी श्रम खातों में भेज दिया गया था और कुछ ही समय बाद निकाल लिया गया था।


जांच के बाद निम्नलिखित वन अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य स्थापित किए गए, जिनमें डिप्टी रेंजर सैरेंद्री बाग और रेंज के प्रभारी जयपटना, वनपाल उमेश राउत और देबराज सुनानी और वन रक्षक अशोक कुमार साहू तथा ललित नायक शामिल हैं। ये सभी जयपटना रेंज में तैनात हैं। उन्हें रिकॉर्ड में हेराफेरी करके और वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वृक्षारोपण कार्य को पूरा न करके 79,54,635 रुपये की हेराफेरी में शामिल पाया गया। इस संबंध में कोरापुट के सतर्कता विभाग ने 12 मई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(ए) के तहत ( भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधित) और भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4), 336(3), 340(2), और 61(2) के तहत पांच अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर भवानीपटना स्थित विशेष न्यायाधीश, सतर्कता की अदालत में पेश किया गया। जांच जारी है।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%93%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
भारत ने अरुणाचल के स्थानों का नाम बदलने को चीन का व्यर्थ और बेतुका प्रयास बताया https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/#respond Wed, 14 May 2025 05:52:00 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1199 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने को व्यर्थ और बेतुका प्रयास बताते हुए आज दोहराया कि इस तरह की कोशिश से यह निर्विवाद सच नहीं बदलेगा कि यह राज्य भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।


चीन की सरकार के इस कदम पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नामकरण के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों को जारी रखा है। अपनी सैद्धांतिक स्थिति के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।”
श्री जायसवाल ने कहा, “रचनात्मक नामकरण उस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा जो अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/feed/ 0
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Wed, 14 May 2025 05:49:26 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1196 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 316 (1) के तहत डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अजय कुमार का कार्यकाल उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा। उनकी नियुक्ति की अवधि संविधान के अनुच्छेद 316(2) के प्रावधानों के अनुसार विनियमित होगी और सेवा की शर्तें समय-समय पर संशोधित यूपीएससी (सदस्य) विनियम, 1969 द्वारा शासित होंगी।
उल्लेखनीय है कि श्री अजय कुमार ने वर्ष 2019 से 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
यूनान में भूकंप के जोरदार झटके https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Wed, 14 May 2025 05:46:41 +0000 http://www.khabariya.com/?p=1193 वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. एथेंस। यूनान के क्रेते में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये हैं।
जीएफजेड़ (भू-अनुसंधान केंद्र) जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि मंगलवार को करीब 22:51 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 83.3 किलोमीटर की गहराई में 4.92 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 26.93 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

]]>
https://demo.theshikshanews.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0